इतिहास

रुदौली (उर्दूः رُدولی) रुदौली शरीफ (उर्दूः رُدولی شریف), भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश में एक कस्बा और एक नगरपालिका बोर्ड है जो अयोध्या जिले में है। यह जिला मुख्यालय अयोध्या से 40 किमी पश्चिम में स्थित है। ऐतिहासिक रूप से, रुदौली कई सूफी संतों का घर रहा है।

रूदौली नगर में विश्व प्रसिद्ध इमामबाड़ा हुसैनिया ईरशादिया जो अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है देश-विदेश के आगंतुको के लिये आकर्षण का केन्द्र है।

साबरी श्रंखला के महान सूफी संत हज़रत शेख मख्दूम अहमद अब्दुल हक रह(मख्दूम साहब) शेख उल आलम की दरगाह है इसी लिए सम्मान से लोग रुदौली शरीफ़ भी कहते हैं। यह दरगाह हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतीक हैं यहाँ प्रतिवर्ष उर्स में देश विदेश से श्रद्धालु आते है रूदौली की अज़ादारी काफी मशहूर है।